
पिछोर। माँ गजानन दरबार गढकुण्ड़ार में 9 और 10 अप्रैल में दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर पिछोर अंचल में खासा माहौल है।
इस विषय को लेकर कार्यक्रम संयोजक राजा माधव सिंह खंगार ने बताया कि राष्ट्रीय क्षत्रिय खंगार उत्थान मिशन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।जिसमें 9 अप्रैल को गरीब कन्या का समाज के सहयोग से ही विवाह संपन्न होने जा रहा है एवं 9 तारीख को रात्रि 8 बजे से लोकगीत रंगारंग कार्यक्रम एवं 10 तारीख में खंगार राजवंश की कुल देवी माँ गजानन को 56 अर्पित करने के बाद।कन्या भोज एवं 10 तारीख की रात 8 बजे से जबलपुर आर्केस्ट्रा द्वारा माता के रात्रि जागरण की प्रस्तुति रहेगी जिसमें संगठन के सहयोगी जितेन्द्र सिंह राय महरौनी,करन सिंह मझौली गरौठा,ड़ाॅ विजय तोमर इंदौर।निर्भय सिंह जी, चित्तर सिंह जी,सुनील ठाकुर जबलपुर, मानसिंह राय मालथौन, भुवनेश खंगार कोटा, कंछेदी लाल पन्ना, अंकित वर्मा पिछोर इत्यादि शामिल है






Be First to Comment