*शिवपुरी पुलिस द्वारा 13700 रू की अवैध शराब की जप्त*
शिवपुरी। दिनांक 09.04.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला शिवपुरी में 7 प्रकरणों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13700 रू की अवैध शराब जप्त की गई।
थाना प्रभारी करैरा निरी राकेश शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फोरलेन महुआर नदी पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी करैरा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को अवगत कराया जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करवायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र गोपाल सोनी उम्र 25 साल निवासी छोटा बाजार करैरा के कब्जे से 70 लीटर अवैध देशी शराब कीमत 7000 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसी क्रम में थाना पिछोर द्वारा 2 प्रकरण एवं थाना कोलारस ,बदरवास, मायापुर एवं फिजिकल द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध एक-एक प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।





Be First to Comment