Press "Enter" to skip to content

मॉक पोल प्रमाण पत्र में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्यवाही हेतु एसडीएम ने कलेक्टर को भेजा पत्र | Shivpuri News

एक पीठासीन सहित तीन मतदान अधिकारियों के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही
शिवपुरी। विगत वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र 27 कोलारस के मतदान केन्द्र 98 तिलातिली में निर्वाचन कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु एसडीएम कोलारस द्वारा कलेक्टर शिवपुरी को पत्र भेजा है।
अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया है कि मतदान केन्द्र के दस्तावेजों, प्रपत्र 17(ग) भाग 1 में रिकॉर्ड मतों एवं ईव्हीएम यूनिट में दर्ज मतों की संख्या में अंतर पाया गया है। अत: स्पष्ट होता है कि सीआरसी नहीं की गई। मॉक पोल प्रमाण पत्र में ओवर राईटिंग कर डाले गए मतों की संख्या को 42 से 50 किया गया है जो कि आयोग के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ किया जाना प्रतीत होता है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन 2018 में विधानसभा क्षेत्र 27 कोलारस में मतदान केन्द्र क्रमांक 98 तिलातिली के पीठासीन अधिकारी मयंक नामदेव मानचित्रकार वन मंडल शिवपुरी, मतदान अधिकारी 1 मोहम्मद इब्राहिम अध्यापक शामावि नेपरी पिछोर, मतदान अधिकारी 2 विनोद बैरागी सहा. अध्या. शाप्रावि देवखो, मतदान अधिकारी 3 रामदीन प्रजापति सहा. अध्या. शाकप्रावि ढकरौआ के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु कलेक्टर शिवपुरी को प्रत्र प्रेषित किया है।    
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!