Press "Enter" to skip to content

दो थानो द्वारा जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को पकड़ा | Shivpuri News

*शिवपुरी पुलिस द्वारा सट्टा खेलते हुए 2 आरोपियों को दबोचा*

शिवपुरी। दिनांक 10.04.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मार्गदर्शन में थाना बैराड़ और कोतवाली द्वारा सट्टा खेलते हुए 2 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी बैराड़ निरी. आलोक सिंह भदौरिया के द्वारा मुखबिर सूचना पर हाईस्कूल के पास बैराड़ से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी राजेश पुत्र महेश सोनी उम्र 35 साल निवासी बैराड़ गांव को सट्टा खेलते हुए दबोचाकर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची सामग्री एवं 1520 रू की नगदी जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बादाम सिंह यादव के द्वारा मुखबिर सूचना पर मनियर चैराहा शिवपुरी के पास से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी भरत पुत्रउ गोविंद सिंह धाकड़ निवासी मनियर शिवपुरी को सट्टा खिलवाते हुए दबोचाकर उसके कब्जे से सट्टा सामग्री एवं 450 रू की नगदी जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!