जलियाँवाला बाग काण्ड की याद में मुस्लिम एज्यूकेशनल सोसायटी करेगी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन | Shivpuri News

शिवपुरी। हिन्दुस्तान की आज़ादी की जंग में ब्रिटिश सरकार के सबसे बड़े बहशीयाना खूँरेजी ”जलियाँवाला बाग काण्डÓÓ को सौ साल पूरे होने पर मध्य प्रदेश मुस्लिम एज्यूकेशनल सोसायटी, जिला-शाख शिवपुरी, तारीख 13 अप्रैल 2019, सनीचर को शाम 4 बजे ईदगाह, झाँसी रोड के पीछे दरगाह हजऱत बुरहान सैयद (रह.) पर इसकी यादगार व खिराजे तहसीन (श्रृद्धांजलि) का जलसा करने जा रही है। सभी से ज्यादह से ज्यादह तादाद में शिरकत की गुजारिश है।