Press "Enter" to skip to content

छेड़छाड़ की शिकार महिला पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप | Pichore News

एसडीएम और एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर की जांच की मांग 
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र में शिक्षक गिर्राजशरण गुप्ता पर एक महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। इसके विरोध में शिक्षक के समर्थन में पिछोर के कुछ लोगों ने एसडीएम और एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। शिक्षक की तरफ से भी जांच का आवेदन दिया गया है जिसमें उसका आरोप है कि महिला के साथ जबरन वीडियो बनाकर उससे ब्लैकमेलिंग की गई है। आवेदन के साथ शिक्षक को धमकाने संबंधी रिकॉर्डिंग भी पेश की गई है। 
शिक्षक गिर्राजशरण गुप्ता की तरफ से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उसने ग्राम कैडर निवासी डब्बू परिहार को 10 हजार रूपए मनोज बिलैया निवासी मनपुरा के सामने दिए थे। रूपए मांगने पर डब्बू उसे 2 अप्रैल को खोड़ ले गया। यहां एक पेट्रोल पंप के पास रूककर उसे एक कमरे में ले गया। कमरे में एक महिला आई और उससे लिपट गई। इसी दौरान टिंकल खान एवं संतोष शर्मा ने उसका फोटो ले लिया तथा वीडियो बना लिया। शिक्षक ने बताया कि कमरे से बाहर आने पर उसे पीटा गया। किसी तरह वह भागकर पिछोर आया और इसके बाद फोन पर उससे पैसे की मांग की जाती रही तथा पैसे न देने पर उस पर झूठा मामला दर्ज करा दिया। अधिकारियों ने इस मामले में जांच कर कार्यवाही का आश्वसन दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!