Press "Enter" to skip to content

नवरात्रा में इनरव्हील क्लब ने किया कन्याओं का पूजन, कराया भोजन | Shivpuri News

शिवपुरी-पीडि़त मानवता के साथ-साथ धर्म-कर्म के क्षेत्र में भी सेवाभावी संस्था इनरव्हील क्लब द्वारा अनेकों कार्य किए जाते है। इसी क्रम में नवरात्रा के अवसर पर इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी व सचिव श्रीमती सपना बड़ाया के संयुक्त प्रयासों से ग्राम कठमई में पहुंचकर वहां निवासरत कन्याओं का देवी स्वरूप मानकर पूजन किया तत्पश्चता उन्हें भोजन कराकर कन्याओं से देवी स्वरूप में आर्शीवाद प्राप्त किया। इस सेवाभावी कार्य में इनरव्हील क्लब की पदाधिकारी एवं सदस्यों श्रीमती नीलम जैन व कविता बिन्दल एवं श्रीमती ममता जैन, श्रीमती रेखा लढ़ा ने भी साथ दिया और घर से बनाकर लाए व्यंजनों को लाकर कन्याओं को एकत्रित किया और उन कन्याओं को नवरात्रा में देवी स्वरूप मानते हुए पूजन कर उन्हें भोजन प्रसादी कराई गई साथ ही दान राशि प्रदान कर देवी स्वरूपों से आर्शीवाद भी लिया। बताना होगा कि इनरव्हील क्लब द्वारा एक ओर जहां पीडि़त मानवता की सेवा परोपकार के अनेकों कार्य किए जाते है वहीं दूसरी ओर मानव सेवा के अतिरिक्त धर्म-कर्म के कार्य करने भी इनरव्हील क्लब के सेवा कार्यों में शामिल है जिसके चलते वर्ष में मनाए जाने वाले त्यौहारों को भी गरीब, निर्धन, असहाय एवं निराश्रितों के बीच पहुंचकर मनाया जाता है ताकि यह वर्ग भी किसी त्यौहार या अवसर से वंचित ना रहें। इस सेवा कार्य में सभी सेवाभावी इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!