Press "Enter" to skip to content

कोलारस में जहर खाकर बालिका ने तो सीहोर और भौंती में महिला और पुरूष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कोलारस, सीहोर और भौंती में तीन अलग अलग घटनाओं में एक 14 वर्षीय बालिका सहित एक महिला और पुरूष ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। कोलारस में बालिका ने जहर का सेवन किया है जबकि सीहोर में एक युवक ने और भौंती में एक महिला ने फांसी लगा ली है जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने इन तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोलारस की टीला खुर्द निवासी 14 वर्षीय बालिका राजाबेटी पुत्री ब्रजेश जाटव ने कल सुबह अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे कोलारस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां राजाबेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं सीहोर में पप्पू उर्फ घनश्याम पुत्र भूर्री परिहार उम्र 22 वर्ष ने कल शाम र्अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली। जिसकी सूचना पप्पू के पिता भूर्री परिहार ने पुलिस को दी। वहीं भौंती के ग्राम दरगंवा में 35 वर्षीय भूरीबाई पत्नि सुरेश लोधी ने अपने टपरिया में रस्सी का फंदा बनाया वह उस पर झूल गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!