शिवपुरी- समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणीय रहने वाली संस्था रेडक्रास सोसायटी के द्वारा पहल करते हुए प्रसिद्ध सिम्स मल्टीस्पेश्ििलटी हॉस्पिटल के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज 14 अप्रैल 2019 रविवार को स्थानीय कल्याणी धर्मशाला, जिला चिकित्सालय के पास, शिवपुरी पर किया जा रहा है। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ.सी.पी.गोयल ने बताया कि जिलाधीश सुश्री अनुग्रह पी.के निर्देशन में रेडक्रास सोसायटी द्वारा समय-समय पर पीडि़त मानवता की सेवा के कार्य किए जाते है इसी क्रम में आगामी 14 अप्रैल को विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों की सेवा करते हुए प्रसिद्ध सिम्स मल्टीस्पेश्ििलटी हॉस्पिटल ग्वालियर के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क सुपर स्पेश्ििलटी शिविर लगाया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.दुष्यंत देव, वरिष्ठ न्यूरोलॉजी रोग विशेषज्ञ डॉ.जयदीप शर्मा एवं वरिष्ठ मूत्र एवं किड्नी रोग विशेषज्ञ डॉ.रूस्तम सिंह आदि सहित अन्य विशेषज्ञों की टीम इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में अपना योगदान देगी। शिविर स्थल पर संबंधित रोग के मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ई.सी.जी. की जांच नि:शुल्क की जाऐंगी। उपरोक्त रोगों से ग्रसित मरीजों से आग्रह है कि वह इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने के लिए शिविर स्थल पर पहुंचे और पंजीयन कराऐं साथ ही मरीज की जांच जो हो वह भी नि:शुल्क जांच कराऐं तत्पश्चात चिकित्सक से परामर्श लें। इस शिविर के साथ ही मरीजों को आने वाले लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा ताकि वह अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपना योगदान दें।
रेडक्रास द्वारा सिम्स हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कल | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आवारा मवेशी पकड़ने को लेकर विवाद, लाठी-सरियों से हमला; महिलाओं समेत कई घायल, 11 नामजद सहित अन्य पर केस / Shivpuri News
- शिक्षक और सरपंच पति के बीच विवाद, हाथापाई का वीडियो वायरल; दोनों पक्ष पहुंचे थाने / Shivpuri News
- फसल बचाने की पुकार: बिजली संकट पर सैकड़ों किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट / Shivpuri News
- जनहित में पेयजल उपलब्ध कराया, अब थमाया 1.82 लाख का बिजली बिल; किसान ने जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- 50 साल पुरानी बस्ती उजड़ने का डर, ग्रामीणों ने पट्टा निरस्त करने की लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment