आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा रात्रि में भी किया जा रहा पैदल गश्त | Shivpuri News

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में शिवपुरी जिले में आचार संहिता के मद्देनजर जिले में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों की सक्रियता के चलते शिवपुरी शहर के तीनों थानों कोतवाली , देहात एवं फिजिकल क्षेत्रों में आने वाली सकरी गलियों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं पुलिस बल के साथ रात्रि 10 से 12 बजे तक पैदल गश्त एवं चैकिंग की जा रही है साथ ही साथ शहर एवं कस्बों में प्रतिदिन पुलिस पार्टियों द्वारा नाकों पर सघन चैकिंग की जा रहे हैं जिले के समस्त थानों में गुण्डा बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर पेनी नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी गुण्डा बदमाश शहर की शांति व्यवस्था को भंग न कर सके।