Press "Enter" to skip to content

खुशखबरी-: एनटीपीसी कॉलेज का निरीक्षण करने आएगी एआईसीटीई, जल्द शुरू हो सकती हैं क्लासेस | Shivpuri News

इसी महीने आएगी एआईसीटीई की टीम, 25 एकड़ में बनाया गया है एनटीपीसी का कॉलेज

शिवपुरी। सतनवाड़ा के पास बनाए गए एनटीपीसी कॉलेज में जुलाई-अगस्त तक कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। कॉलेज के निरीक्षण के लिए एआईसीटीई (ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन) की टीम इसी महीने निरीक्षण के लिए आने वाली है और इस निरीक्षण में सब कुछ ठीक रहा तो परमिशन मिलते ही एकेडमिक क्लासेस वर्ष 2019.20 के लिए जुलाई-अगस्त से शुरू हो जाएंगी। गौरतलब है कि सतनबाड़ा के पास बनाए गए इस कॉलेज की आधारशिला वर्ष 2017 में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा रखी गई थी। केंद्र में मंत्री रहते हुए श्री सिंधिया के प्रयासों से एनटीपीसी का यह इंजीनियरिंग कॉलेज शिवपुरी के लिए मंजूर हुआ था। एनटीपीसी और मप्र के सरकार के साथ हुए एमओयू के बाद अब इस कॉलेज का संचालन राजीव गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से किया जाएगा।
चार ब्रांच शुरू होंगी
एआईसीटीई से अनुमति मिलते ही यहां पर एनटीपीसी कॉलेज में चार ब्रांच कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्टॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मेक्निकल इंजीनियरिंग की क्लासेस शुरू होंगी। प्रत्येक क्लासेस में 60-.60 सीटें रहेंगी। 
25 एकड में बना कॉलेजए हॉस्टल सुविधा भी
सतनवाड़ा के पास एनटीपीसी कॉलेज 25 एकड़ में बनाया गया। अधिकतर काम यहां पर पूरा हो गया है और यहां पर पडऩे वाले छात्र.छात्राओं के लिए अलग.अलग हॉस्टल सुविधा भी रहेगी। हॉस्टल में गल्र्स के लिए 250 सीट और बॉयस के लिए 258 सीटें रहेंगी। 
क्या कहते हैं अधिकारी
एनटीपीसी कॉलेज में जुलाई.अगस्त तक कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। एआईसीटीई की टीम इसी माह अप्रैल के अंत तक निरीक्षण के लिए आने वाली है। परमिशन मिलते ही यहां पर नए सत्र के लिए जुलाई.अगस्त से कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। 
ओम प्रकाश मिश्रा
परियोजना प्रबंधक,एनबीसीसी लिमिटेड 

क्या कहते हैं सांसद महोदय
शिवपुरी में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए पीछे मंशा यह है कि इस क्षेत्र को एजुकेशन हब बनाना है। इससे यहां की स्थानीय प्रतिभाओं को मौका मिलेगा। पहले यहां की प्रतिभाओं को दूसरे शहरों में जाना पड़्ता था लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही तकनीकि शिक्षा मिलेगी। महानगर के बराबर की तकनीकि शिक्षा यहीं मिलेगी और प्रतिभाएं आगे आ सकेंगी। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया
सांसद, गुना-शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!