Press "Enter" to skip to content

महावीर जयंती पर नवकार महामंत्र जाप कल | Shivpuri News

शिवपुरी-श्रीश्वेताम्बर जैन मंदिर पोषद भवन पर आज भगवान महावीर जयंती के अवसर पर नवकार महामंत्र जाप का आयेाजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री वीरचंद राजेश कोचेटा परिवार द्वारा श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के रूप में होगा जहांं नवकार मंत्र में अन्य सधर्मी भी मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेंगें। प्रात: 9 बजे से 10 बजे तक होने वाले नवकार महामंत्र जाप में स्थानक जी में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह श्वेताम्बर जैन समाज शिवपुरी द्वारा किया गया है। महावीर जयंती के अवसर पर जैन सोशल ग्रुप द्वारा अन्य सेवाभावी कार्य भी आज किए जाऐंगें जिसमें गरीब, निर्धन,निराश्रितों को फल वितरित कर भगवान महावीर जयंती मनाई जाएगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!