Press "Enter" to skip to content

व्यय प्रेक्षक श्री तिवारी ने किया मीडिया सेंटर का अबलोकन | Shivpuri News


शिवपुरी।लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 गुना के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री मोहित तिवारी ने आज जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में बनाए गए मीडिया सेंटर का अवलोकन कर जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मोनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) के सदस्यों से चर्चा कर किए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी ली। 
श्री तिवारी ने प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में विज्ञापन एवं पेडन्यूज के संबंध में चर्चा करते हुए समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया को विशेष फोकस करें। उन्होंने इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर समाचार चैनलों एवं सोशल मीडिया पर मोनिटरिंग करने हेतु कर्मचारियों को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। 
उन्होंने इस दौरान उपसंचालक जनसंपर्क एवं एमसीएमसी कमेटी के नोडल अधिकारी श्री अनूप सिंह भारतीय, आकशवाणी के केन्द्र निदेशक श्री सोहन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद भार्गव, डाईट प्राचार्य श्री अशोक श्रीवास्तव, व्याख्याता डाॅ.रतिराम धाकड़, श्री विमल श्रीवास्तव, सोशल मीडिया एक्सपर्ट श्री जोगराज प्रजापति, लायजनिंग आधिकारी श्री सत्यमूर्ति पाण्डे, श्री राहुल श्रीवास्तव श्री गुप्ता आदि उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!