
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किए जाने हेतु जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महाविद्यालय की छात्राओं की साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी श्री एच.पी.वर्मा, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ओ.पी.पाण्डे, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री एम.के.धौलपुरिया, लोकसेवा गारंटी के जिला प्रबंधक श्री रवि शर्मा आदि उपस्थित थे। साइकिल रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर राजेश्वरी रोड, गुरूद्वारा, माधवचैक, न्यूब्लाॅक से होते हुए कस्टम गेट से कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुई।






Be First to Comment