शिवपुरी। अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर 18 एवं 19 अप्रैल 2019 को राष्ट्रवीर अमर शहीद तात्याटोपे समाधि स्थल शिवपुरी पर दो दिवसीय शहीद मेले का आयोजन किया गया है।
18 अप्रैल 2019 को प्रातः 09 बजे समाधि स्थल पर ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाकर राष्ट्रगान होगा। प्रातः 09.05 बजे श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन होगा। जबकि 18 अप्रैल को ही रात्रि 07 बजे से आजादी के तराने एवं बुंदेली लोक गीत की प्रस्तुतियां दी जाएगी। स्वराज संस्थान भोपाल द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।





Be First to Comment