Press "Enter" to skip to content

गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में दो उम्मीदवारों ने प्रस्तुत किए नाम निर्देशन पत्र | Shivpuri News

शिवपुरी। गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के पहले दिन आज दो उम्मीदवारों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी के समक्ष कलेक्ट्रेट कोर्टरूम शिवपुरी में अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वालों में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) पार्टी से उम्मीदवार मनीष श्रीवास्तव ने और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इस मौके पर सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में अतेन्द्र सिंह गुर्जर उपस्थित थे। नाम निर्देशन पत्र 23 अप्रैल को अपराह्न 03 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा निर्वाचन-2019 कार्यक्रम के अनुसार गुना संसदीय क्षेत्र 04 के लिए 18, 20, 22 और 23 अप्रैल 2019 को सुबह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त होंगे। जबकि 17 अप्रैल को ”महावीर जयंतीÓÓ, 19 अप्रैल को ”गुडफ्राइडेÓÓ और 21 अप्रैल को रविवार होने के कारण इन दिनाको में नामांकन नहीं भरे जायेंगे। 24 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा(जांच) की जाएगी। 26 अप्रैल अपराह्न 03 बजे तक नाम वापसी की अंतिम दिनांक रहेगी। 12 मई को प्रात: 07 बजे से सांय 06 बजे तक मतदान होगा। जबकि 23 मई 2019 को प्रात: 08 बजे से मतगणना शुरू होगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!