कुए में डूबने से युवक की मौत | Karera News

शिवपुरी। करैरा के ग्राम बड़ौरा में बीती शाम एक युवक भैयालाल पुत्र भग्गूराम लोधी पानी भरते समय कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जब गांव के लोगों और परिवार के सदस्यों को लगी तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां स्थानीय लोगों की सहायता से भैयालाल का शव बाहर निकाला और उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच श्ुारू कर दी है। 

संबंधित खबरें