Press "Enter" to skip to content

पार्षद मालती जैन और उनके पति ज्ञानप्रकाश ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेस में हुए शामिल | Politics News

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 37 की पार्षद मालती जैन और उनके पति पूर्व पार्षद ज्ञान प्रकाश जैन ने भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। गुरुवार को कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे के समक्ष मुंबई कोठी पर मालती जैन और उनके पति ज्ञानप्रकाश जैन ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और कांग्रेस में जाने का फैसला किया। इस मौके पर प्रियदर्शनी राजे ने मालती जैन और ज्ञान प्रकाश को कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदुमन तोमर, इमरती देवी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, राकेश गुप्ता, प्रभारी राजेंद्र भारती, मनोज पाल यादव, मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव विजय शर्मा जी उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!