Press "Enter" to skip to content

सरपंच झुनिया बाई को प्रतिमाह मिल रहा है 30 किलो खाद्यान्न | Shivpuri News

शिवपुरी। ग्वालियर से प्रकाशित एक समाचार पत्र में 17 अप्रैल को प्रकाशित समाचार में ’’पंचायती राज का कड़वा सच भीख मांगकर पेट भरती आदिवासी सरपंच’’ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इस संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि शिवपुरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिरसौद की सरपंच श्रीमती झनिया बाई को प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन के रूप में 500 रूपए प्राप्त हो रही है। जबकि सरपंच को अंत्योदय राशनकार्ड पर प्रतिमाह 30 किलोग्राम खाद्यान्न प्रदाय किया जा रहा है। झुनिया बाई को शासन से सरपंच का मानदेय भी समय-समय पर उनके बैंक खाता क्रमांक 431702010003305 में जमा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीमती झुनिया बाई के पास स्वयं के नाम पर 7.5 बीघा कृषि भूमि होना जरूरी है, जो गोपाल मोर्य को बटाई पर दी गई है। बटाईदार सरपंच को प्रतिदिन दोनों समय भोजन कराया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर स्वसहायता समूह द्वारा भी भोजन कराया जाता है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!