Press "Enter" to skip to content

ऑटो में यात्रा कर रही महिला के पर्स से आभूषण चोरी | Shivpuri News

ऑटो में बैठी अज्ञात महिलाओं पर दर्ज हुआ चोरी का मामला 
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के पोहरी चौराहे पर कल दोपहर ऑटो में यात्रा कर रही एक महिला के पर्स से उसी ऑटो में बैठी अज्ञात महिलाओं ने सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए जिसकी जानकारी पीडि़त महिला को उस समय लगी जब उसने ऑटो से उतरकर कुछ दूर जाने के बाद पर्स चैक किया। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर से अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
झांसी उत्तरप्रदेश की रहने वाली श्रीमति नीलेश पत्नि सुरेन्द्र साहू उम्र 36 वर्ष आईटीआई चौराहे से पोहरी बस स्टैण्ड जाने के लिए एक टैम्पो क्रमांक एमपी 33 आर 2347 में सवार हुई थी जिसमें पहले से ही दो अन्य महिलाएं अपने बच्चों के साथ बैठी थीं और जब वह बस स्टैण्ड से थोड़ा पहले उतरी और ऑटो चालक को रूपए दिए। इसके बाद वह थोड़ा आगे आई तब उसने अपना हैण्ड पर्स चैक किया तो उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण व नगदी गायब थे। तुरंत ही उसने वापस आकर टैम्पों को देखा, लेकिन टैम्पों वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद पीडि़ता कोतवाली पहुंची जहां उसने टैम्पों में बैठी उन्हीं अज्ञात महिलाओं पर चोरी की शंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!