Press "Enter" to skip to content

चौधरी राकेश सिंह की घर वापसी, आज हुए सिंधिया के समक्ष कांग्रेस में शामिल | Shivpuri News

शिवपुरी। देश मे एक ओर लोकसभा का बिगुल बजते ही राजनीतिक पार्टी के साथ दलबदलू नेता भी दल बदलने के लिए तैयारी है क्योंकि चुनावी सीजन में ही दल बदल होने के बाद फिर पांच साल की बात चली जायेगी इस लिया देश सहित मध्यप्रदेश भी इसे अछूता नही रह है आज शिबपुरी में एक विशाल रैली के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। भिण्ड जिले के कद्दावर भाजपा नेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने आज शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस में शामिल होकर घर वापसी कर ली है। लगभग 6 साल पूर्व 2013 में मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए वे अचानक कांग्रेस छोडकऱ भाजपा में शामिल हो गए थे। वे पिछले पांच सालों से घर बैठे थे तथा भाजपा में हाशिए पर रख दिए गए थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा था पर इसमें उनकी हार हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं कोलारस के बसपा नेता अशोक शर्मा अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हुए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!