Press "Enter" to skip to content

रेडिऐन्ट में महात्मा गांधी की 150 वी जयंती समारोह | Shivpuri News

महानगांधी वादी, समाजसेवी डॉ. सुब्बाराव करेंगे युवा संवाद
शिवपुरी। रेडिऐन्ट गु्रप के सिटी कैम्पस महल कॉलोनी में 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से महात्मा गांधी के 150 वी जयंती वर्ष समारोह अन्तर्गत देश के जाने-माने समाज सुधारक, युवाओं के प्रेरणाश्रोत डॉ. एस.एन.सुब्बाराव युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर महात्मा के सपनों की दुनिया जो सत्य व अंहिसा पर आधारित है पर छात्रों – युवाओं से संवाद करेंगे। श्री सुब्बाराव भाई जी के सानिध्य में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी होगा। रेडिऐन्ट गु्रप के संचालक शाहिद खान, अखलाक खान ने सभी छात्रों, शहर के युवाओं एवं बुद्धिजीवियों को कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!