Press "Enter" to skip to content

दर्जी के यहां गई बालिका गायब | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एसपी बंगले के पीछे स्थित हाथी खाने में रहने वाली एक 17 वर्षीय बालिका पास में स्थित दर्जी की दुकान पर अपने कपड़े सिलवाने गई, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने उसके अपहरण का प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत कायमी कर ली है।
जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय बालिका प्रीति पुत्री रामलखन सिंह सेंगर बीते 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे घर से कहकर गई थी कि वह दर्जी के यहां सूट मे आस्तीन लगवाने जा रही है। लेकिन शाम होने के बाद भी बालिका घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं लगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!