वीर तात्याटोपे शाखा के आतिथ्य में लेगें दायित्व की शपथ
शिवपुरी। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की वर्ष 2019-21 की प्रांतीय कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह शिवपुरी में रविवार 28 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा के आतिथ्य में आयेजित किया जाएगा, जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य अपने दायित्व की शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल नक्षत्र में प्रात: 10 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की सभी शाखाओं में प्रकल्पों को संचालित करने के लिए प्र्रति दो वर्ष के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। इस कार्यकारिणी का प्रांत के अन्तर्गत आने वाली विभिन्न नगरों में संचालित शाखाओं में से किसी एक शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया जाता है। इस बार वर्ष 2019-21 के लिए गठित कार्यकारिणी के दायित्व ग्रहण समारोह का दायित्व वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा लिया गया है। उन्होंने बताया इस मौके पर प्रांत की विभिन्न नगरों ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, श्योपुर, डबरा, दतिया, अशोकनगर आदि में गठित भारत विकास परिषद की शाखाओं से प्रांतीय पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहकर अपने दायित्व की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रांत की विभिन्न शाखाओं द्वारा विगत दो वर्षों में परिषद के प्रकल्पों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शाखाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
वीर तात्याटोपे शाखा की नवीन कार्यकारिणी भी लेगी शपथ
कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि 28 अप्रैल को ही भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा की वर्ष 2019-20 की नवीन कार्यकारिणी भी अपने दायित्व की शपथ लेगी। शाखा अध्यक्ष अमित खण्डेलवाल, सचिव चन्द्र मोहन नागपाल, कोषाध्यक्ष हर्ष मित्तल सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य 28 अप्रैल 2019 को होटल नक्षत्र में दोपहर 12 बजे अपने दायित्व की शपथ लेंगे। उन्होंने सर्व संबंधितों से निर्धारित समय एवं स्थल पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।





Be First to Comment