Press "Enter" to skip to content

नरेंद्र सिंह तोमर ने किया कार्यालय का उदघाटन कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र | Karera News

करैरा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज करैरा मैं चुनाव कार्यालय का उदघाटन कार्यकर्ता को दिया जीत का मंत्र इस दौरान उनके साथ लोकसभा प्रत्याशी विवेक विवेक शेजवलकर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी बीके गुप्ता साहब पूर्व विधायक रमेश प्रसाद खटीक जिला उपाध्यक्ष राम गोपाल चौधरी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नफीस खान भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी शमशेर सिंह युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हेमंत शर्मा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव महिला मोर्चा के मंडल महामंत्री सुधा त्रिपाठी एवं पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  सभी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मिलकर एक जूट हो कर  पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प दिलाया इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा के चुनाव में मुद्दे अलग होते हैं और उनके नेता अलग होते हैं. जबकि लोकसभा में नेता अलग होते हैं और मुद्दे राष्ट्रीय हो जाते हैं. ये चुनाव  आम चुनाव नहीं है स्थानीय मुद्दों का नहीं देश को बचाने वाली शक्तियों और देश को तोडऩे वाली ताकतों के बीच है. ये विचारधारा की लड़ाई है और हमे घर घर जा कर सभी को समझना है। अब देश के हर नागरिक ने मन बना लिया है कि जो देश को मजबूती प्रदान करेगा, जो देश को दुनिया में सम्मान दिलाएगा. जनता उसे ही चुनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की है, इस सदी में भारत फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में सिरमौर बन कर उभरेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!