Press "Enter" to skip to content

बरिष्ठ पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम किया घोषित | Shivpuri News

शिवपुरी। दिनांक 21.04.2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा गंभीर अपराध में फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित कर दिया है जो कोई भी व्यक्ति उक्त अज्ञात फरार आरोपियों को बंदी बनाने या बंदी बनवाने या उसके द्वारा बंदीकरण की शक्ति का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक बल प्रयोग कर बंदी बनाने या बनवाने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करवाएगा या बंदी बनवाने में पुलिस की मदद करेगा उसको घोषित राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।

दिनांक 04.04.19 को अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादी चतुर्भज गुप्ता पुत्र वंशीधर गुप्ता उम्र 62 साल निवासी सराफा बाजार दिनारा, थाना दिनारा को चोट पहुंचाकर रूपये लूटने संबंधी रिपोर्ट की जिस पर से थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 89/19 धारा 323,393 भादवि एवं 11,13 डकैती अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम किया गया।

दिनांक 19.04.19 की रात्रि करीब 20:15 बजे अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादी बृजमोहन पुत्र डव्वू राम गुप्ता उम्र 52 साल निवासी वू़ढ़ीभेव थाना दिनारा 10 हजार रूपये लूटने संबंधी रिपोर्ट की जिस पर से थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 104/19 धारा 394,397,307 भादवि एवं 11,13 डकैती अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम किया गया।

उक्त दोनों अपराधों में दिनांक 21.04.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 5000 रू का ईनाम घोषित किया है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!