शिवपुरी- समाज में फिजूलखर्ची रोकने के उद्देश्य से सर्व सेन समाज द्वारा बैठक का आयोजन कर सर्वानुमति से आगामी 28 मई को आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया और यह सम्मेलन पोहरी बस स्टैण्ड पर आंगनबाड़ी केन्द्र के रिक्त स्थान पर आयोजित होगा। जहां समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह विधि-विधान से संपन्न कराए जाऐंगें। सर्व सेन समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पंजीयन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें सर्व सेन समाज के जिलाध्यक्ष रामकिशन सेन, सम्मेलन अध्यक्ष सेवक सेन नौहरी वाले, प्रदेश सचिव नानिक सेन पुरानी शिवपुरी, उपाध्यक्ष कैलाश सेन ठेकेदार, सुरेश सेन दिदावली (खैरी वाले), ग्यासी लाल सेन महामंत्री, दामोदर सेन बंटू, धारा सिंह सेन, अमित श्रीवास, रामस्वरूप, जगदीश, सुरेश सेन खजूरी, विष्णु, राकेश सने, शंकर खेरी वाले, महेन्द्र सेन, घनश्याम सेन, गोलू बड़ौदी वाले आदि सभी मिलकर समाज के इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गए है। विवाह सम्मेलन में तय किए गए नियमों का पालन आवश्यक है और पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। सभी सर्व सेन समाज के लोगों से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर विवाह योग्य युवक-युवतियों के पंजीयन कराऐं और समाज के इस भव्य आयोजन में सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाऐं।
सर्व सेन समाज का विवाह सम्मेलन 28 मई को, पंजीयन जारी | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News




Be First to Comment