
शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम करई बलारी माता गेट के सामने हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आपे को टक्कर मार दी जिससे आपे में सवार एक 13 वर्षीय बालक परमाल शाक्य निवासी बीज भण्डार गोदाम के पीछे मनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 4791 के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।




