
शिवपुरी- स्कूली बच्चों को समर डे का आयोजन कर वनस्थली विद्या वैली की डायरेक्टर श्रीमती मुकेश गुप्ता व प्रतीक गुप्ता के द्वारा बच्चों के लिए उत्साहवर्धन करते हुए समर डे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर प्रतीक गुप्ता ने कहा कि बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार योग्यता हासिल हो इसे लेकर समर डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपनी महती भूमिका निभाई और बच्चो को विभिन्न खेल व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर उनकी अभिरूचि को जाना। जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के समर स्पेशल हेल्दी पेय पदार्थ बनाना सिखाएं, नन्हे बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें कम उम्र में ही बच्चा पानी के डर से निकल सके, प्री प्राइमरी के बच्चों ने अपने क्लासमेट के साथ गार्डन में मौसमी फलों का जूस का आनंद लिया और ट्रेंड स्विमिंग कोच के द्वारा बच्चों को स्विमिंग कराई गई। इस तरह विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को समर डे का महत्व बताया और बच्चों से उनकी अभिरूचि जानने का अनूठा कार्य वनस्थली विद्या वैली परिवार द्वारा किया गया।






Be First to Comment