गाँव गाँव जनसम्पर्क कर काँग्रेस के लिए मांगे वोट | Shivpuri News


शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में आज काँग्रेस नेताओं गाँव गाँव जाकर घर घर जनसम्पर्क किया और सांसद सिंधिया द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया। इस दौरान काँग्रेस नेताओं ने आगामी 12 मई को अधिक से अधिक संख्या में काँग्रेस के पक्ष में वोट मांगने की अपील दुल्हई, मनपुरा, ऊमरीकलां, आसपुर, छतपुर, नयागांव, खोड़ आदि के मतदाताओं से की। इस जनसम्पर्क कार्यक्रम में पिछोर जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामदास बघेल, बघेल क्षत्रिय संघ ग्वालियर के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिंह बघेल के अलावा कैलाश बघेल, राममोहन बघेल, दिनेश बघेल आदि ने समाज बंधुओं से मतदान की अपील की।