Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद को लेकर अस्पताल में पांच लोगों ने पिता-पुत्र को पीटा | Shivpuri News

गांव में हुए झगड़े में छोटे भाई को भी आरोपियों ने पीटा था जिसका इलाज कराने पहुंचे थे अस्पताल 
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल प्रांगण में बीती रात्रि पांच लोगों ने मिलकर जमीनी विवाद के चलते पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर दी एवं जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। घटना से पहले आरोपियों ने पीडि़त के छोटे भाई को मरणासन्न हालत में ला दिया था जिसका इलाज कराने उसके परिवार के लोग शिवपुरी अस्पताल आए थे।  इस घटना में पीडि़त युवक के दोनों हाथ और पैरों में काफी चोटें आई हैं जिसकी शिकायत पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 323, 294, 342, 506, 34 सहित 3(2)(द),3(1)(द),3(1)(ध)  एससीएसटी एक्ट के तहत कायमी कर ली है। 
जानकारी के अनुसार कोमल प्रसाद पुत्र कम्मोदा कोली निवासी ग्राम साजौर अमोला अपने पिता कम्मोदा कोली अपने छोटे भाई मनोज कोली को आरोपियों द्वारा पीटे जाने के बाद इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल लाए थे जहां उसका इलाज चल रहा था तभी रात्रि करीब 12:30 बजे उसी के गांव में रहने वाले योगेन्द्र उर्फ बल्लू शर्मा पुत्र प्रहलाद शर्मा, केपी पुत्र सुल्तान लोधी, राजेंद्र पुत्र मनीराम लोधी एवं उनके दो अन्य साथी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कोमल और उसके पिता कम्मोदा को पकड़ लिया और उनकी भी मारपीट कर दी। जिससे पिता पुत्र भी घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!