
शिवपुरी। नबाब साहब रोड़ पर स्थित हरिजन थाने के पास रहने वाली एक 17 वर्षीय बालिका विगत शाम अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। जो वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन कोतवाली पहुंचे और बालिका के कहीं चले जाने की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने बालिका के नाबालिग होने के चलते सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार मामले में भादवि की धारा 363 का प्रकरण अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया है और बालिका की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment