Press "Enter" to skip to content

बदलते समय में आधुनिकता का ध्यान रखें होनहार छात्र: रिटा.आईजी एम.सी.भट्ट | Shivpuri News

आईटीबीपी संस्थान ने मनाया सिग्नल टेनिंग स्कूल का 8वां स्थापना दिवस

शिवपुरी-आधुनिकता के इस युग में आज के बच्चों को भी समय के साथ बदलना होगा, आईटीबीपी डीआईजी आरके शाह ने अनूठी पहल करते हुए आज अपने सिग्नल टे्रनिंग स्कूल में शहर भर के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को यहां बुलाकर मनोबल बढ़ाया है जो कहंी ना कहीं अपनी शिक्षा के माध्यम से अपने भावी भविष्य का निर्माण करना चाहते है ऐसे में सिग्नल टे्रनिंग के करीब 32 प्रोजेक्ट जो यहां देखने को मिले उनसे यह बच्चे जरूर सीख लेंगें और दुव्र्यसनों, बुरी संगत से बचते हुए देश के भावी निर्माण में अपना योगदान देंगें। उक्त उदगार प्रकट किए आईटीबीपी संस्थान के रिटा. आईजी एम.सी.भट्ट ने जो स्थानीय आईटीबीपी संस्थान के सिग्नल टे्रनिंग स्कूल के 7वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को अपने विचारों के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान के आई.जी. मूलचंद पंवार, आईटीबीपी संस्थान के रिटा.कमाण्डेट डी.सी.झा व आईबी के प्रमुख श्री सहदेव विशेष रूप से मौजूद थे जिनका आईटीबीपी संस्थान की ओर से डीआईजी आर.के.शाह ने पुष्पगुचछ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात अपने संबोधन में डीआईजी आर.के.शाह ने कहा कि हम आज अपने संस्थान आईटीबीपी के 7वें स्थापना दिवस को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मना रहे है इसमें एक अभिनव पहल हमने करने का प्रयास जिसमें कक्षा 11वीं एवं 12वीं के उन बच्चों के लिए किया जो गणित के विषय में दिमागी रूप से बहुत तेज है और ऐेसे शहर के सभी विद्यालयों के 500 अभ्यार्थियों को हमने विशेष रूप से यहां आमंत्रित किया और संस्थान के 32 ऐसे प्रोजेक्ट जो इन बच्चों को इनका भविष्य का दर्पण दिखा सकते है उनसे अवगत कराया ताकि यह बच्चे भावी भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मौजूद बच्चों ने भी सिग्रल टेनिंग से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया और इनके प्रयोग, बचाव एवं उपकरणों की तैयारी को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों को जाना। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच खेल गतिविधि कराते हुए रस्साकसी प्रतियोगिता कराई गई जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत भी किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अन्य सिविलियन को भी प्रवेश दिया गया ताकि वह भी संस्थान की सेवा गतिविधियों को जान सके। इस अवसर पर संस्थान के कमाण्डेट राजीव लोचन शुक्ला, कमाण्डेट एम.ए.बेग, द्वितीय कमान अधिकारी, राजेश चौधरी, डिप्टी कमाण्डेट संजय, भरत, प्रकाश झा, व्यंगयादेशन, नरेन्द्र सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य भी मौजूद रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!