Press "Enter" to skip to content

चन्द्रमौली महादेव सेवा समित द्वारा प्याऊ का किया गया शुभारंभ | Shivpuri News


बंधनी मजदूर कार्यालय के बाहर एबी रोड़ पर मिल रहा ठण्डा शीतल जल 

शिवपुरी-गर्मी के दिनों में दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणजनों, व्यापारियों और आमजन की सुविधा हेतु गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर ना भटकना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीचन्द्रमौली महादेवा सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान शिव का पूजन कर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ गत दिवस मंदिर पुजारी दुर्गेश पजारी द्वारा कराया गया। जिसमें बंधनी मजदूर कार्यालय के बाहर एबी रोड़ पर स्थित इस प्याऊ के सेवादारों में प्रभुदयाल धाकड़, गोपाल सिंह यादव, राकेश शर्मा, गजेन्द्र समाधिया, जितेन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र नामदेव, शुभम नामदेव, आकाश कुशवाह, दाताराम रावत, राम यादव, राजू यादव ग्वाल, राजेश शर्मा बरेला, प्रदीप सोनी, टीनू यादव, प्रदीप मिश्रा, भगवान सिंह, भैंरोलाल आदि मौजूद रहे जिन्होनें इस प्याऊ में सेवा कार्य करते हुए अपना योगदान दिया। इस प्याऊ से माधवचौक चौराहे एवं बाजार आने-जाने वाले हजारों नागरिकों और व्यापार करने वाले व्यापारियों को श्रीचन्द्रमौली महादेवा समिति की इस प्याऊ पर शीतल ठण्ड आर.ओ. का जल मिलेगा जिससे यहां से गुजरने वाले हरेक नागरिक के प्यासे कण्ठों की प्यास बुझाई जाएगी। अन्य सेवा भावी संस्थाओं व नगरवासियों द्वारा भी इस तरह के सेवा कार्य में आगे आना चाहिए ताकि सेवा के साथ मानव सेवा का पुण्य लाभ भी अर्जित किया जा सके। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!