
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना फिजिकल और थाना रन्नौद द्वारा देशी कट्टे के साथ 1-1 आरोपी को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
दिनांक 24.04.19 को थाना प्रभारी फिजिकल निरी. अनीता मिश्रा को सूचना प्राप्त हुई कि भुजरिया तालाब तरफ एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा हैं सूचना पर से थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर रवाना किया गया जहा पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के मिला बाद आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रमेश सेन निवासी शीतोले साहब की कोठी के पास राघवेन्द्र नगर शिवपुरी का होना बताया, आरोपी के कब्जे से मिले देशी कट्टा और जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना प्रभारी रन्नौद उनि सुरेश बाबू शर्मा द्वारा मुखबिर सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बस स्टैण्ड ग्राम अकाझिरी के पास से पुलिस टीम के साथ आरोपी मुकेश पुत्र ओम प्रकाश उर्फ छोटेलाल उर्फ भूरा जोगी उम्र 35 साल निवासी ग्राम अकाझिरी को दबोचकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment