शिवपुरी- मॉं जीणमाता भक्त मण्डल के द्वारा आज रविवार 28 अप्रैल को जीण का मंगल पाठ का आयोजन स्थानीय नीलकंण्ठेश्वर महादेव मंदिर, प्रगति बाजार शिवपुरी पर सायं 7 बजे से रखा गया है। मॉं जीणमाता भक्त मण्डल द्वारा दी गई जानकारी में बताया कि जीणमाता के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालुजनों के यहां समय-समय पर जीण मंगल पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में एक बार पुन: यह आयोजन आज 28 अप्रैल रविवार को सायं 7 बजे मां दुर्गा शक्ति मंगल पाठ का आयोजन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर प्रगति बाजार हलवाई खाना पर रखा गया है सभी भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मातेश्वरी से आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके साथ ही जो भी श्रद्धालुजन मॉं जीणमाता का यह पाठ कराना चाहे वह मंगल पाठ के अवसर पर भक्त मण्डल से जुड़े पंकज गर्ग, रमन अग्रवाल, राजेश मंगल आदि सहित श्री जीण माता भक्त मंडल शिवपुरी से संपर्क कर सकते है।
आज होगा मां जीण का मंगल पाठ | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आवारा मवेशी पकड़ने को लेकर विवाद, लाठी-सरियों से हमला; महिलाओं समेत कई घायल, 11 नामजद सहित अन्य पर केस / Shivpuri News
- शिक्षक और सरपंच पति के बीच विवाद, हाथापाई का वीडियो वायरल; दोनों पक्ष पहुंचे थाने / Shivpuri News
- फसल बचाने की पुकार: बिजली संकट पर सैकड़ों किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट / Shivpuri News
- जनहित में पेयजल उपलब्ध कराया, अब थमाया 1.82 लाख का बिजली बिल; किसान ने जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- 50 साल पुरानी बस्ती उजड़ने का डर, ग्रामीणों ने पट्टा निरस्त करने की लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment