Press "Enter" to skip to content

सामान्य प्रेक्षक श्री मण्डल ने मीडिया सेंटर का अवलोकन किया | Shivpuri News


एमसीएमसी कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी

शिवपुरी। / लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 गुना के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशिधर मण्डल ने आज जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में बनाए गए मीडिया सेंटर का अवलोकन कर जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मोनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) के सदस्यों से चर्चा कर किए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया साथ में थे।
श्री मण्डल ने पिं्रट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में विज्ञापन एवं पेडन्यूज के संबंध में चर्चा करते हुए समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि एमसीएमसी कमेटी का महत्वपूर्ण कार्य है। समाचार की निगरानी रखते वक्त विशेष सर्तकता एवं सावधानी भी बरतें। इस दौरान उन्होंने न्यूज चैनलों पर प्रसारित होने वाले समाचार विज्ञापनों की मॉनीटरिंग हेतु नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से रिकॉर्डिंग के संबंध में भी जानकारी ली और मीडिया सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया। 
उपसंचालक जनसंपर्क एवं एमसीएमसी कमेटी के नोडल अधिकारी श्री अनूप सिंह भारतीय ने एमसीएमसी कमेटी द्वारा पेडन्यूज एवं विज्ञापनों पर निगरानी, विज्ञापनों का प्री-प्रमाणीकरण तथा सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।  
वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद भार्गव, श्री अशोक कोचेटा, आकाशवाणी के श्री मनीश गजवीये, डाईट प्राचार्य श्री अशोक श्रीवास्तव, व्याख्याता डॉ.रतिराम धाकड़, श्री विमल श्रीवास्तव, लायजनिंग आधिकारी श्री रविन्द्र झारिया, श्री राहुल श्रीवास्तव श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री नितेश शर्मा, श्री राहुल दुबे आदि उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!