
शिवपुरी-गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उनके समर्थक माने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ग्वालियर से विधायक मुन्ना लाल गोयल जनसंपर्क करने शिवपुरी पहुंचे है। विधायक मुन्ना लाल गोयल कांगे्रस पार्टी के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करते हुए जनसंकर्पक कर सांसद सिंधिया के लिए वोट की अपील कर रहे थे। इस दौरान विधायक मुन्ना लाल भाजपा नेताओं के निवास पर भी पहुंचे और स्थानीय मतदाता होने के चलते अपने मत का प्रयोग करने के लिए क्षेत्र के विकासोन्मुखी में जो योगदान दे रहा है उससे चुनने का आह्वान करते हुए नजर आए। यहां वह भाजपा नेता राजेन्द्र गोयल रज्जू के निवास पर भी पहुंचे और जनसंपर्क के दौरान उनसे भी कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके साथ ही विधायक मुन्ना लाल गोयल ने शिवपुरी नगर में कांग्रेस के लिए घर-घर जाकर महाराज सिंधिया को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाने का आह़्वान किया और बाजार में विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ भी अनौपचारिक चर्चा कर सांसद सिंधिया के पक्ष में मतदान की बात कही। इस अवसर पर जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक मुन्ना लाल गोयल के साथ कार्य.जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पार्षद विवेक अग्रवाल व मनोज जैन आदि सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल रहे।






Be First to Comment