Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना में जोरों पर चल रहा जुआ और सट्टा | Shivpuri News

शिवपुरी-एक ओर जहां पुलिस अवैध शराब को लेकर पिछोर.खनियाधाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही कर  रही है तो वहीं दूसरी ओर जुआ और सट्टा को तो जैसे खुला संरक्षण दे दिया है। सूत्रों की खबर है कि खनियाधाना में आए दिन रोज सायं 5 बजे से रात्रि 12 बजे और उसके बाद तक खुलेआम जुआ और सट्टे का खेल जारी है। खबर है कि यहां पुलिस और जुआ.सट्टे का काला.कारोबार करने वाले स्वयं अपनी निगरानी में इस कारोबार को बढ़ावा दे रहे है। जहां कई जगह खुलेआम जुआ और सट्टा खनियाधाना में दम से चल रहा है। कई बार लोगों ने शिकायत कर पुलिस को जानकारी भी दी लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और जुए.सट्टे की लत में सैकड़ों लोग फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। खबर है कि इस अवैध काले कारोबार को जुआरियों ने ही अपने दम पर संरक्षण दे रखा है और इस पर रोक लगाने वाले संरक्षणदाताओं को हफ्ताए महीना भेजकर सभी को शांत कर दिया जाता है। तभी तो खनियाधाना क्षेत्र में चुनावी माहौल को देखते हुए अवैध शराब को लेकर अधिकतर कार्यवाहीयां हुई है जो यह दर्शाता है कि कहीं ना कहीं जुआ और सट्टा को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस कोई कार्य नहीं कर रही और ना ही इस अवैध काले कारोबार को रोकने के लिए कोई कारगर नीति बनाई जा रही है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!