सामान्य प्रेक्षक श्री मण्डल ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण | Shivpuri News

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशिधर मण्डल ने आज शिवपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर पेयजल छाया, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
सामान्य प्रेक्षक श्री मण्डल ने शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदान केन्द्र प्रा.वि.शाला भवन सिंहनिवास दक्षिण भाग, मा.शाला भवन सिंहनिवास, मा.वि.ठर्रा, उ.मा.वि.भवन ठर्रा, उ.मा.वि.भवन प.भाग सिरसौद, उ.मा.वि.भवन पू.भाग सिरसौद, मा.शाला भवन बीलारा, प्रा.शाला भवन ख्यावदाकलां, प्रा.शाला भवन ख्यावदाखुर्द, प्रा.शाला भवन लोहादेवी, प्रा.शाला भवन लालगढ़, प्रा.शाला भवन तानपुर का निरीक्षण किया।