Press "Enter" to skip to content

फूफा ने कर दी दुल्हन के भाई के साथ मारपीट | Shivpuri News

पिता और पुत्र पर मामला दर्ज
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के सर्किट हाउस रोड़ के पीछे खुड़ा पर कल अपनी बुआ को लेने पहुंचे दुल्हन के भाई और उसके मित्रों के साथ पिता पुत्र ने मिलकर मारपीट कर दी। जिस समय घटना हुई उस समय पीडि़त युवक की बहन की हल्दी की रस्म चल रही थी और इसी रस्म में बुआ के शामिल न होने पर पीडि़त युवक बुआ को लिबाने के लिए उसके घर पहुंचा था। घटना की जानकारी लगने पर रस्म को बीच में ही छोडऩा पड़ा और मामला कोतवाली पहुंच गया। जहां पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे फरियादिया शहनाज खान पत्नि शाहिद खान की पुत्री के विवाह के चलते तैयारियां चल रही थी और घर में हल्दी की रस्म जारी थी लेकिन पूरे कार्यक्रम में उसकी ननद शबाना अली नहीं आई थी जिसे लिबाने के लिए पीडि़त शहनाज ने अपने भतीजे रियान को पहुंचाया। जब रियान और उसके कुछ मित्र बुआ के घर पहुंचे तो फूफा ने बुआ को पहुंचाने से इंकार कर दिया। जब रियान ने न पहुंचाने का कारण पूछा तो आरोपी फूफा अख्तर अली पुत्र आसिक अली ने उसे गालियां दे दीं।  जब उसने फूफा को गाली देने से रोका तो अख्तर आक्रोशित हो उठा। इसी दौरान उसका पुत्र विलाल भी वहां आ गया और दोनों पिता पुत्र ने मिलकर रियान और उसके मित्रों की पिटाई कर दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!