शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के नयागांव से कल सुबह पुलिस ने अवैध रूप से एक नाली टोपीदार बंदूक लिए एक आरोपी जगमोहन उर्फ तांतू पुत्र मुरली आदिवासी निवासी ग्राम अमरखोआ सिरसौद को गिरफ्तार किया है उसके पास से पुलिस ने बंदूक के साथ साथ बारूद, छर्रे और शीसा भी जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत कायमी की है। आरोपी बंदूक बिना लायसेंस के लेकर घूम रहा था जबकि इस समय आचार संहिता प्रभावी है।
ढाबे पर बिक रही थी शराब, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
शिवपुरी। करैरा के झांसी हाईवे पर स्थित गिर्राज ढाबे पर बीती रात्रि पुलिस ने तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में शराब जप्त कर वहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से ढाबे की आड़ में शराब का विक्रय करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम टोडा में संचालित गिर्राज होटल पर पिछले लंबे समय से अवैध शराब बिकने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हो रही थी जिस पर पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर ढाबे पर होने वाले क्रियाकलापों की जानकारी ले रही थी। बीती रात्रि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ढाबे पर बड़ी संख्या में शराब का भण्डारण है और ढाबे पर मौजूद युवक शराब विक्रय कर रहा है। इस सूचना पर रात्रि करीब 11 बजे ढाबे पर छापा मारा। जहां से शराब का विक्रय कर रहे आरोपी दिनेश पुत्र रामसेवक आदिवासी निवासी उदयपुरा पिछोर को गिरफ्तार कर लिया और ढाबे की तलाशी लेने पर ढाबे में 11 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 12 बीयर हंटर कंपनी की, 5 क्वार्टर ऑफिसर ब्लू अंग्रेजी, तीन क्वार्टर देशी प्लेन शराब, 4 क्वार्टर रॉयल स्टेक अंग्रेजी शराब, 3 क्वार्टर विलेंडर स्प्राइड रखे मिले। जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया।





Be First to Comment