Press "Enter" to skip to content

झोंपडिय़ों में आग लगने से 25 बकरियां, दो बाइक सहित गृहस्थी का सामान जला | Shivpuri News

आग बुझाने के फेर में पिता पुत्र झुलसे 
शिवपुरी। खोड़ चौकी क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम चंदावनी में मंगलवार की आधी रात को चार झोंपडिय़ों में अचानक आग लग गई जिससे झोंपिडय़ां जलकर राख हो गर्इं और वहां बंधी 25 बकरियों की इस आगजनी में जलने से मौत हो गई। जबकि दो बाइक, तीन साइकिलें और घर गृहस्थी का सामान भी जल गया और आग बुझाने के फेर में पिता पुत्र भी मामूली रूप से झुलस गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को बुलाया। इसके बाद आगजनी में झुलसे पिता पुुत्र को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने मामले में आगजनी कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 1 बजे चंदावनी गांव के निवासी बैजू जाटव और उसके पुत्र रामगोपाल व अन्य दो पड़ौसियों की झोंपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि उसने चारों झोंपडिय़ों के साथ साथ वहां बंधी बकरियां और घर गृहस्थी के सामान के साथ साथ वहां रखी बाइकें और साइकिलों को भी अपने आगोश में ले लिया। अचानक आग भड़कने के बाद परिवार के लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए और इसी दौरान आग बुझाने का प्रयास कर रहे पीडि़त बैजू जाटव और उसका पुत्र रामगोपाल आग की लपटों की चपेट में आ गए और दोनों झुलस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर आ गई और फायर बिग्रेड की सहायता से आग को बुझाया गया, लेकिन आग के कारण जला सामान सुरक्षित नहीं बच सका और वहां बंधी बकरियों को भी नहीं बचाया जा सका। 
घायलों से मिलने पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी सिंधिया की पत्नि
चंदावनी में आगजनी की घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नि प्रियदर्शनी राजे पीडि़तों से मिलने चंदावनी पहुंची। जहां उन्होंने पीडि़त परिवारों की परेशानी को सुना और उन्होंने हर संभव मदद किए जाने का भरौसा दिलाया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!