
शिवपुरी। फिजीकल पुलिस ने कल सुबह सिद्धेश्वर कॉलोनी में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय से चार लोगों को एक सब्बल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह फिजीकल पानी की टंकी पर स्थित पीएचई कार्यालय पर चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने चारों चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 401 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है और उनसे शहर में हुई कई चोरियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कल सुबह फिजीकल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय के खाली पड़े प्रांगण में चार लोग बैठे हुए हैं जिन पर सब्बल भी है जिससे वह संदिग्ध जान पड़ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त संदिग्धों की घेराबंदी की और उन्हें पकड़ लिया और जिनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम अनुराग पुत्र राकेश खरे निवासी नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी, मयंक पुत्र राकेश राठौर निवासी जवाहर कॉलोनी, फारूख पुत्र इकबाल निवासी इमामबाड़ा, अजय पुत्र भगवानदास निवासी संजय कॉलोनी बताए। पुलिस ने आरोपी अनुराग खरे से एक सब्बल भी जप्त किया। पुलिस ने जब पकड़े गए चारों चोरों से पूछताछ की तो चोरों ने बताया कि वह पीएचई कार्यालय में चोरी करने की फिराक में थे और रविवार होने के कारण कार्यालय के अवकाश के चलते वह रात्रि में वहां पड़े विभाग के सामान को समेटने की तैयारी में थे।






Be First to Comment