
पिछोर। प्रचार के दौरान भाषण के मुख्य बिंदु में श्री सिंधिया ने कहा कर्ज माफी मेरा वचन हैं। सिंधिया का हाथ आपके साथ सदा के लिए हैं। एक दुष्प्रचार किया जा रहा किसान कर्ज माफ़ी को लेकर ये ज्योतिरादित्य सिंधिया का वचन है। मप्र के हर किसान का दो लाख रुपए तक का कर्जा हमारी सरकार ने माफ् किया है।
अब तो भाजपा के लोगों को झूठ सब के सामने है
गुना शिवपुरी अशोकनगर मेरे लिए महज संसदीय क्षेत्र नहीं है। अपितु मेरा परिवार है, वह भी आज से नहीं कई पीढ़ियों से हैं। शिवपुरी के पानी का विषय हो या गांवों में बिजली और सड़क का विषय हो, मैं सत्रह वर्षों से इस पूरे क्षेत्र के विकास के लक्ष्य को लेकर दिनरात मेहनत कर रहा हूँ। और जो आप लोग आदेश करते हैं वह सब पूरा होता है।
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना हो, शिवपुरी के मेडिकल कालेज का विषय हो, इंजीनियरिंग कालेज की बात हो ,यह सब आप के लिए मैं लाया हूँ और आगे और भी आएगा।
ललितपुर में शताब्दी का स्टापेज
मैं कभी खाली हाथ नहीं आता किन्तु आचार संहिता लागू है। इसलिए मेरे हाथ बंधे हैं। 12 मई को आप मेरे हाथ खोल दीजियेगा।
मैं जो कहता हूं,वह निभता हूँ।
किसानकर्ज माफ ,बिजली का बिल हाफ भाजपा का सूपड़ा साफ जो आप सबने विधानसभा चुनाव में किया है।
ये मेरा जिम्मेदारी और वचन हैं
प्राण जाए पर वचन न जाएं
चुनाव का मौसम है। भाजपा के प्रवासी पक्षी आएंगे। आपको बहुत बहकाएँगे लेकिन इस बार भाजपा की ज़मानत आपके गाँव मे जब्त कर किसानों और नोजवानो विरोधी मोदी सरकार और भाजपा को करारा जवाब देना।
ये भाजपा झूठे वायदें करने वालों की पार्टी है। जब वोट मांगने आये तो पिछले चुनाव की घोषणाओं का हिसाब जरूर ले लेना।
15 लाख,किसान को लागत का डेढ गुना मूल्य, नोजवानो को रोजगार
जीएसटी और नोटबन्दी के उत्तर जरुर लेना वो देंगे नही। अच्छे दिन भाजपा के लोगों के अब ख़त्म, क्योंकि मोदी राज में तो सिर्फ इन्हीं के अच्छे दिन थे
हमारे नेता राहुल गांधी जी ने देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों के 25 करोड़ लोगों के लिए न्याय
न्यूनतम आय योजना लाए हैं। परिवार की महिला प्रमुख के खाते में हर साल बहत्तर हजार रुपये आएंगे।
अब किसानों के कर्ज के प्रकरणों पर अपराधिक मुकदमा नहीं होगा। बल्कि सिविल केस होगा ऐसी सोच है हमारे नेता राहुल गांधी जी की।
मध्य प्रदेश की हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में राशि बढ़ाकर 51000 रुपए कर दी है। बुजुर्गों की पेंशन एवं पुलिसकर्मियों का अवकाश शुरू किया हैं।
नौजवानों के लिए विवेकानंद स्वाभिमान योजना , मध्य प्रदेश के विकास के तमाम काम हमारी सरकार कर रही है। क्योंकि कांग्रेस की सोच विकास मुखी सोच है।
अब ऐसे ऐसे लोग आएंगे जिन्होंने आपके विकास के लिए एक पत्थर भी कभी नहीं लगाया लेकिन विकास की झूठी बातें और खोखले वादे जरूर किए हैं भाजपा के ऐसे लोगों को जरूर सबक सिखाना है।
जमानत जब्त करके वापिस भेजने का काम आपको करना है
मैं आप के लिए 5 वर्ष लगतार मेहनत करता हूं, आपको 12 मई को बस एक दिन मेहनत करनी है। एक भी वोट ना छूटे, बाकी जिम्मेदारी सिंधिया की।






Be First to Comment