
लोकसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए जिलें में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस एवं पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा निकाला फ्लैग मार्च
सहीआज दिनांक 08.05.19 को वरष्ठि पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में लोकसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के थाना पोहरी, कोलारस, बामोरकला के थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा क्रिटिकल वल्नरेबल मतदान केन्द्रोें वाले गावों एवं कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्येश्य आमजन द्वारा निर्भीक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाया जाना है
थाना पोहरी के कस्बा पोहरी ग्राम झिरी, भटनावर, नोनेटा एवं थाना कोलारस के कस्बा कोलारस, लुकवासा, थाना बामौर कला के कस्बा बामोरकला, ग्राम पिपरा, विजरावन एवं हसर्रा के क्रिटिकल एवं बल्नरेबल मतदान केन्द्रों वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में एस डी ओ पी पोहरी श्री राकेश व्यास, एस डी ओ पी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा, थाना प्रभारी पोहरी निरी. डी वी एस तोमर, थाना प्रभारी कोलारस निरी. सुरेन्द्र सिंह सिकरवार स्वयं एवं संबंधित थानो के बल सहित पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च किया गया।






Be First to Comment