पांच आदतन अपराधी थानों में देंगे अपनी उपस्थिति | SHIVPURI NEWS

 
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 को मद्देनजर रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुग्रहा पी ने असामाजिक गतिविधियों में लिप्त होने एवं विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीवद्ध होने के कारण जिले के 05 आदतन अपराधियों को पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर प्रत्येक सप्ताह दो दिवस (मंगलवार एवं शुक्रवार) को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए है। 
जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा जारी आदेश में मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 03 एवं धारा 05 के तहत लुधावली थाना देहात शिवपुरी निवासी भानू पुत्र बच्चन लाल धाकड़, ग्राम नोन्हेटा खुर्द थाना पोहरी निवासी हरीसिंह पुत्र खैरूराम यादव, ग्राम बीलवरा माता थाना बैराड़ निवासी मोहर सिंह पुत्र सीताराम रावत, ग्राम काली पहाड़ी थाना बामौरकलां निवासी लखन पुत्र मुन्नालाल गडरिया, लुधवली थाना देहात शिवपुरी निवासी कप्तान पुत्र बचन लाल धाकड़ को 31 जुलाई 2019 तक की अवधि के लिए शिवपुरी जिले के संबंधित पुलिस थानों में प्रत्येक सप्ताह के दो दिवस (मंगलवार एवं शुक्रवार) को उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए है।