Press "Enter" to skip to content

बिजली सुधारने खंभे पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत | SHIVPURI NEWS

परिजनों का आरोप परमिट लेने के बाद भी पावर हाउस पर मौजूद कर्मचारी ने शुरू कर दी सप्लाई 
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झिरी में बीती शाम एक युवक सतीश धाकड़ की खंभे पर लाईट सुधारते समय करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक प्रायवेट रूप से बिजली विभाग के लाइनमैन भदौरिया के लिए काम करता था और कल शाम गांव में स्थित एक आटा चक्की की लाईट न आने पर उसे लाईट सुधारने के लिए बस स्टैण्ड पर पहुंचाया गया था।
मृतक सतीश धाकड़ के  चाचा घनश्याम धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब 6:30 बजे लाईनमैन भदौरिया ने बस स्टैण्ड पर खंभे पर फाल्ट हो जाने के बाद सतीश को खंभे पर चढ़ा दिया था। इस दौरान सतीश ने पावर हाउस पर फोन लगाकर वहां मौजूद कर्मचारी अंकित वर्मा से 20 मिनट का परमिट लिया और वह लाईट सुधारने लगा। कुछ देर बाद ही अचानक से बिजली सप्लाई प्रांरभ हो गई और सतीश बिजली के तारों से चिपक कर उलझ गया। इस दौरान पूरे शरीर में करंट फैल जाने से उसकी मौत हो गई। आनन फानन में पावर हाउस पर मौजूद कर्मचारी अंकित वर्मा बिजली सप्लाई बंद कर पावर हाउस छोड़कर भाग गया। जब घटना की जानकारी उन्हें लगी तो वह मौके पर आ गए। बाद में सतीश को अस्पताल लाया गया जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घनश्याम का आरोप है कि सतीश की मौत लाइनमैन भदौरिया और कर्मचारी अंकित वर्मा की लापरवाही के कारण हुई है जिन पर मामला दर्ज होना चाहिए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और मृतक का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!