
खनियांधाना। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा खनियाधाना द्वारा गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर की रेंज तिराहा पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित किए तथा हाथों में मोमबत्तियां लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई। महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में मौजूद संस्था के सदस्यों द्वारा बताया गया तथा अंत में मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस अवसर पर महासभा के गोपाल सिंह राजपूत, कुलदीप सिंह गौर, पृथ्वीराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला, अंकित राजा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।






Be First to Comment