
शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 09 की शंकर कॉलोनी में माँ पीतम्बरा ट्रांसपोर्ट परिवार द्वारा आमजन की सुविधा के लिए नि:शुल्क प्याऊ की स्थापना की गई है। विगत लंबे समय से यहां निरंतर गर्मी के दिनों में प्याऊ का संचालन किया जाता है ताकि यहाँ राजेश्वरी रोड, शंकर कॉलोनी से गुजरने वाले हजारों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नही हो पाता था ऐसे में जनमानस की इस ज्वलंत समस्या को ध्यान में रखते हुए इस प्याउ को शुरू किया गया है। इस प्याऊ का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजीत अग्रवाल(ठेइया) पूर्व अध्यक्ष मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी रहे जबकि विशिष्ठ अतिथि पूर्व अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता(भटनवार वाले), प्याऊ के संरक्षक व संयोजक गौरब सिंघल(पोहरी वाले) सहित अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष अनूप गोयल(ककरऊआ वाले),उपाध्यक्ष मध्यदेशीय अग्रवाल समाज श्याम गुप्ता (चेनु), युवा समाजसेवक आदेश गुप्ता, सन्तोष सिंघल, कमल गुप्ता, पदमचंद जैन, अन्नू सोनी, राहुल पाटिल, अरिहंत जैन, मनीष बंसल, राजू यादव ग्वाल व साहिद खान(बंटी)आदि मौजूद रहे। इस प्याऊ के शुभारंभ होने पर राजेश्वरी रोड़, ठण्ड सड़क एवं शंकर कॉलोनी के आसपास कार्य करने वाले दुकानदार एवं आमजन को पीने के पानी की सुविधा मिलेगी और भीषण गर्मी में वह प्याऊ का पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सकेंगें। इस नेक कार्य के लिए स्थानीय रहवासियों द्वारा आयोजक संस्था मॉं पीताम्बरा ट्रांसपोर्ट के परिजनों को शुभकामनाऐं दी है।






Be First to Comment